देवी लोक महोत्सव को सफल बनाने भैरूंदा में बैठक आयोजितजनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने सभी नागरिकों से देवी लोक महोत्सव में शामिल होने की अपील की
देवीधाम सलकनपुर आयोजित तीन दिवसय देवी लोक महोत्सव जोकि 29 मई से 31 मई तक मनाया जाएगा।
देवीधाम सलकनपुर आयोजित तीन दिवसय देवी लोक महोत्सव जोकि 29 मई से 31 मई तक मनाया जाएगा। इसी श्रृखला के तहत आज भैरूंदा में देवीलोक महोत्सव मनाने एवं मुख्य कार्यक्रम 31 मई को सफल बनाने के लिए आयोजित किया गया।
बैठक मे संबोधित करते हुए श्री कार्तिकेय चौहान ने कहा कि ये बडे गर्व की बात है कि हम सब की आराध्य देवी विजासन मॉ का भव्य दरवार महाकाल लोक की तर्ज पर देवीलोक बनाया जा रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम 31 मई को आयोजित होगा। देवीधाम सलकनपुर में बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने भी नागरिकों से अपील की है की वह देवीधाम में आयोजित कार्यक्रम में पधारे और कार्यक्रम को सफल बनाए। ज्ञात है कि देवीलोक महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 31 मई को आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसी दिन देवी लोक की आधारशिला भी रखी जाएगी। समारोह में लगभग एक लाख से अधिक नागरिक शामिल होंगे।