FIFA World Cup में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ 32 मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। यह मुकाबला सोफी स्टेडियम में खेला गया।
स्पेन की ओर से मिकेल ओयारजाबाल ने 36वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पेड्रो पोरो ने 66वें मिनट में गोल कर स्पेन की बढ़त को 2-0 कर दिया। मुकाबले के अंतिम क्षणों में ओयारजाबाल ने 89वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर स्पेन की जीत पक्की कर दी।
इस जीत के साथ स्पेन ने राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला पुर्तगाल या क्रोएशिया में से किसी एक टीम से होगा।
इससे पहले बेल्जियम, संयुक्त राज्य अमेरिका और इंग्लैंड भी राउंड ऑफ 16 में पहुंच चुके हैं। इंग्लैंड का मुकाबला सोमवार को सह-मेजबान Mexico से होगा, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका मंगलवार को बेल्जियम से भिड़ेगा।
इसके अलावाफ्रांस, नॉर्वे, कनाडा, मोरक्को, ब्राज़ील और पैराग्वे ने भी राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
