अमेरिका और ईरान द्वारा सप्ताहांत (weekend) में सैन्य हमलों को रोकने के बाद आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग छह प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। ताजा समाचार मिलने तक, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 6.1 प्रतिशत गिरकर 90.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 5.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
कच्चे तेल की कीमतों में यह तेज गिरावट ईरान के उस संकेत के बाद आई है, जिसमें उसने कहा था कि जब तक अमेरिका सैन्य अभियानों को रोके रखेगा, तब तक वह भी आगे कोई हमला नहीं करेगा। इससे बाजार में यह उम्मीद जगी है कि दोनों देशों के बीच जारी तनाव अब कूटनीतिक समाधान की ओर बढ़ सकता है।
