भारतीय बैडमिंटन की उभरती हुई सितारे तान्वी शर्मा ने अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। 17 वर्षीय तान्वी ने ताइपे ओपन सुपर महिला एकल (Women’s Singles) के फाइनल मुकाबले में वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी न्गुयेन थुई लिन्ह (Nguyen Thuy Linh) को सीधे सेटों में 21-16, 21-16 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही तान्वी शर्मा ताइवान की दिग्गज खिलाड़ी ताई त्ज़ु यिंग (Tai Tzu Ying) को पीछे छोड़ते हुए ताइपे ओपन का खिताब जीतने वाली सबसे युवा चैंपियन बन गई हैं। इसके अलावा, साल 2008 में साइना नेहवाल द्वारा यह खिताब जीतने के बाद, तान्वी यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।
