वाराणसी के थाना रामनगर कमिश्नरेट की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 173 पेटी नशीले कफ सिरप बरामद किए हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 25950 शीशियां, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है, ईस्कफ कोडीन फॉस्फेट और ट्राईप्रोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड सिरप की बरामद की।
यह कार्रवाई उस गोदाम में की गई जहां इन नशीले कफ सिरप का अवैध रूप से भंडारण किया गया था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी राहित कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग के मुख्य संचालक की तलाश जारी है।
एडीसीपी काशी जोन सरवन टी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग वाराणसी में नशीले कफ सिरप का कारोबार कर रहा था और इस पूरे नेटवर्क पर निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुँचने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।
इस बड़ी बरामदगी के बाद वाराणसी पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के व्यापार पर एक और बड़ा प्रहार किया है।
