Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • UTTARAKHAND
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

admin August 14, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोलार से किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
प्रदेश के मुखिया ने लहराया तिरंगा, बच्चों को किया दुलार, ली सेल्फी
जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया यात्रा का उत्साह

14 अगस्त 2026। जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक केवल तिरंगा ही तिरंगा, चारों ओर बजते देशभक्ति गीत और उत्साहित युवा…, 14 अगस्त को यह नजारा था भोपाल के कोलार इलाके का। जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई, वैसे ही हजारों युवा चल पड़े देश सेवा का संदेश देने। सभी का केवल एक उद्देश्य, जनता में देशभक्ति और जन सेवा की अलख जगाना। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सादगी भरा अंदाज भी नजर आया। एक तरफ उन्होंने बच्चों को दुलार किया, तो दूसरी तरफ सेल्फी भी लीं। वे कुछ देर के लिए गाड़ी से उतरे और जनता के बीच पैदल भी चले। उन्होंने लोगों में उत्साह और देशभक्ति की भावना का संचार भी किया। तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 युवा वर्ष घोषित किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भोपाल के डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस विशाल यात्रा के माध्यम से हम राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साह और उमंग को और बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

निरंतर बढ़ रहा भारत का गौरव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज देशभर में नभ, जल और थल हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। वहीं, तिरंगा यात्रा में उमड़ रहा जन उत्साह देशभक्ति की नई ऊर्जा का प्रतीक है। आज विश्व भारत की बढ़ती शक्ति और सामर्थ्य को देख रहा है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव वैश्विक मंच पर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 को हमने निवेश वर्ष के रूप में मनाया। इससे आजीविका का मार्ग आसान हुआ। किसान कल्याण वर्ष में हमारी सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 युवा वर्ष घोषित किया जाएगा। दुनिया के सामने भारत का मान-सम्मान-प्रतिमान गढ़ते हुए नए संकल्प के साथ चल रहे हैं। इस अद्भुत यात्रा के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई।

जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
गौरतलब है कि इस तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्म श्री संस्था द्वारा किया गया था। यह वर्षा मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर तक जाएगी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया गया। बाइकर्स के अलावा इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में थे। यात्रा के दौरान पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था।

Post navigation

Previous रायपुर : बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Next भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

Related Stories

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • MADHYA PRADESH

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग
  • योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड: 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिले मान्यता प्रमाण-पत्र, CM धामी बोले— आधुनिक शिक्षा से जुड़ेगा हर वर्ग

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • MADHYA PRADESH

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन

उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग
  • UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग

योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा
  • UTTARAKHAND

योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.