Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • UTTARAKHAND
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

admin August 14, 2026

विभाजन विभीषिका दिवस आज, तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति का संदेश
शौर्य स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
प्रदेश के मुखिया ने गौरवशाली इतिहास बताती डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त को भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने यहां नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। सीएम डॉ. यादव ने देश की स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी डिजिटल सामग्री, लाइब्रेरी और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को शौर्य स्मारक तिराहे से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भारत माता चौराहा (डिपो चौराहा) तक जाएगी।

इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस सत्य नहीं जानती तो सत्याग्रह क्या करेगी। झूठ की पराकाष्ठा होती है, कांग्रेस को आत्म मूल्यांकन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन गया है। हर राज्य, हर नगर और हर जिले में तिरंगा शान से लहरा रहा है। वहीं, आज विभाजन विभीषिका दिवस पर हम उस दर्दनाक दौर को भी स्मरण करते हैं, जब विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपना घर-बार छोड़कर भारत और पाकिस्तान की ओर पलायन करने को विवश हुए। उस समय की पीड़ा और कठिन परिस्थितियों को याद कर आज भी मन व्यथित हो उठता है।

राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का लें संकल्प
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इतिहास की उस त्रासदी से सीख लेते हुए आइए एकता, भाईचारे और अखंड राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लें। आज “विभाजन विभीषिका दिवस” पर शौर्य स्मारक, भोपाल में अतीत के गौरवशाली संघर्ष और पीड़ा को यादकर अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली विभूतियों को नमन किया। भारत के बंटवारे जैसी भीषण विभीषिका एक हजार साल में कभी नहीं हुई। उस समय कांग्रेस और अंग्रेज यदि चाहते तो बंटवारा टाल सकते थे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अतुलनीय है। हम कामना करते हैं कि वर्ष-2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा एवं भारत अपनी धाक और साख के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहे।

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हम सभी 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र युवा देश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के ध्येय के साथ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ है। यह दिन भारत के बंटवारे की भीषण त्रासदी और उससे उपजी पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है। बंटवारे के बाद तत्कालीन पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय संस्कृति को मानने वाले अनेक लोगों को अपना सबकुछ छोड़कर भारत लौटना पड़ा। भारत आने की इस यात्रा में भी उन्हें अनेक कठिनाइयों और पीड़ा का सामना करना पड़ा।

Post navigation

Previous प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027
Next सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

Related Stories

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • नेपाल में बाढ़ त्रासदी: सहायता से ‘जलवायु मुआवजे’ की मांग पर आया नेपाल, भारत-अमेरिका-चीन से मांगा हर्जाना
  • भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • नेपाल बाढ़ राहत, जयशंकर की यूक्रेन यात्रा और वैश्विक मुद्दों पर विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता: जानें मुख्य बातें
  • बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

नेपाल में बाढ़ त्रासदी: सहायता से ‘जलवायु मुआवजे’ की मांग पर आया नेपाल, भारत-अमेरिका-चीन से मांगा हर्जाना
  • TOP NEWS

नेपाल में बाढ़ त्रासदी: सहायता से ‘जलवायु मुआवजे’ की मांग पर आया नेपाल, भारत-अमेरिका-चीन से मांगा हर्जाना

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल बाढ़ राहत, जयशंकर की यूक्रेन यात्रा और वैश्विक मुद्दों पर विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता: जानें मुख्य बातें
  • TOP NEWS

नेपाल बाढ़ राहत, जयशंकर की यूक्रेन यात्रा और वैश्विक मुद्दों पर विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता: जानें मुख्य बातें

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.