देश कल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
समारोह के तहत, भारतीय वायु सेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर फूलों की वर्षा करेंगे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम 21 तोपों की सलामी के साथ आयोजित किया जाएगा। पुष्प वर्षा और ध्वजारोहण के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।
