Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. यादव ने इंदौर को दी 60 करोड़ की सौगात, जनता को समर्पित किया ‘अटल पथ’

admin August 16, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में विकास कार्यों का किया लोका्र्पण, भूमि-पूजन
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन के लिए रहा समर्पित
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के आदर्शों और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा इंदौर

इंदौर 16 अगस्त 2026। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बड़ी सौगात देते हुए 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। उन्होंने अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाले 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित मार्ग ‘अटल पथ’ का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका-बाणगंगा तक बनने वाले लिंक रोड सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता, सेवा और सुशासन का सिरमौर है। इंदौर से मध्यप्रदेश में नई तकनीक और नवाचार की गंगा बह रही है। आज फिर यहां एक नया नवाचार देखने को मिला है। उन्होंने चिड़ियाघर में विकसित किए जा रहे आकर्षक नवाचारों के लिए सभी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा, लेकिन सरकार की हिस्सेदारी के साथ निजी सहभागिता से ऐसे नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल का इंदौर से गहरा संबंध रहा है। वे उत्कृष्ट राजनेता, लेखक, कवि और कुशल वक्ता होने के साथ लोकतंत्र की गरिमा को स्थापित करने वाले अजातशत्रु राजनेता थे। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका को गरिमा के साथ निभाने का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके जीवन से आज के राजनेताओं को सीखना चाहिए कि नेता की भूमिका, उसका आचरण और व्यवहार कैसा होना चाहिए।

पूर्व पीएम वायपेयी के नाम पर विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व पीएम वायपेयी के नाम पर अटल पथ का लोकार्पण करते हुए उन्हें विशेष प्रसन्नता हो रही है। इंदौर में इच्छाशक्ति और जनभागीदारी से किए जा रहे विकास कार्य शहर को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने पूर्व पीएम वायपेयी की प्रतिमा सहित लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से सात विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सुशासन और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से टिगरिया बादशाह मुख्य मार्ग से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका तक बनने वाली सड़क सिंहस्थ के दौरान भी अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इंदौर और उज्जैन में होने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए आने-जाने के सभी प्रमुख मार्गों का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है। इसी क्रम में फूटी कोठी चौराहे से संत श्री सेवालाल ब्रिज के सर्विस रोड का भी लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से भूमि पूजन किया गया है।

पूर्व पीएम वायपेयी के सपनों को साकार कर रही सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व पीएम वायपेयी ने अपने शासनकाल में भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव रखी। परमाणु शक्ति संपन्न भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी अनेक योजनाएं उनके दूरदर्शी नेतृत्व की देन हैं। उन्होंने नदी जोड़ो अभियान का सपना भी देखा था, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश और राजस्थान के बड़े क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा के पानी ने मालवा-निमाड़ और इंदौर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। पूर्व पीएम वायपेयी की उपस्थिति में इंदौर में नर्मदा जल आने का उत्सव मनाया गया था। आज नर्मदा का पानी पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक गतिविधियों के लिए क्षेत्र के विकास का आधार बन चुका है।

इंदौर को मिल रही आधुनिक कनेक्टिविटी की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर महानगर के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के साथ भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और अब जबलपुर तथा ग्वालियर को भी आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। इंदौर को अंतर्राष्ट्रीय विमानतल का दर्जा मिलने से वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। अबूधाबी के लिए नियमित उड़ानों के साथ आने वाले समय में अन्य अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। इंदौर-उज्जैन मार्ग के सुदृढ़ीकरण, इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना और दिल्ली मार्ग से इंदौर की सीधी रेल कनेक्टिविटी जैसी परियोजनाएं आने वाले समय में शहर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देंगी। इंदौर-पीथमपुर आर्थिक कॉरिडोर सहित विभिन्न परियोजनाओं से रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

ओंकारेश्वर-महाकाल दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होना धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ स्थानीय परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह मालवा के आतिथ्य और पर्यटन विकास की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में लगभग 2700 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन के साथ अधोसंरचना के विकास से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों को नई आर्थिक संभावनाएं मिलेंगी। उन्होंने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि वंदे मातरम् भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हजारों क्रांतिकारियों ने वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान तथा उनकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम में “जागो सन्यासी जागो” पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी भी बांधी।

पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने जताया आभार
अटल पथ पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए मुख्य मंच तक पहुंचे। मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर तथा घरों से बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पूरे मार्ग में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

अटल जी की विचारधारा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी: मंत्री विजयवर्गीय
नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अटल पथ का निर्माण और उसका भूमि पूजन करना गौरव की बात है। अटल पथ पर चलना तो आसान है, लेकिन पूर्व पीएम वायपेयी के बताए मार्ग पर चलना बहुत कठिन है। पूर्व पीएम वायपेयी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, सिद्धांतों और मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने पूर्व पीएम वायपेयी से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए कहा कि पूर्व पीएम वायपेयी के व्यक्तित्व में अद्भुत हाजिरजवाबी, विशाल हृदय और सहजता थी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें पूर्व पीएम वायपेयी के साथ गुजरात और उत्तर प्रदेश में प्रवास करने का अवसर मिला। पूर्व पीएम वायपेयी कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाले, सहज, सरल और मस्तमौला व्यक्तित्व के धनी थे। विपक्ष के नेता भी उनके व्यक्तित्व और विचारों का सम्मान करते थे। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पूर्व पीएम वायपेयी की प्रतिमा और उनके नाम पर निर्मित अटल पथ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Post navigation

Previous बढ़ती उम्र के साथ धीमी और थकाऊ क्यों हो जाती है पैदल चाल? नए अध्ययन में हुआ बड़ा खुलासा
Next बालाघाट के नक्सल मुक्त बिरसा ब्लॉक में पहली बार डॉक्टर पहुंचे, 125 बच्चों की जान बचाई

Related Stories

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को बंधाया ढांढस
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर घायलों के स्वास्थ्य की ली जानकारी
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर घायलों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगी 100% शुल्क-मुक्त पहुंच
  • विजया दशमी पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
  • इसरो का ऐतिहासिक परीक्षण: महेंद्रगिरी में एलएमई 1100 लिक्विड मीथेन इंजन का सफल हॉट फायर टेस्ट
  • भारतीय रेलवे: अब स्टेशन और ट्रेन में फोन पर लाउडस्पीकर मे गाने बजाने पर लगेगा भारी जुर्माना
  • रायपुर : गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगी 100% शुल्क-मुक्त पहुंच
  • TOP NEWS

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगी 100% शुल्क-मुक्त पहुंच

विजया दशमी पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
  • TOP NEWS

विजया दशमी पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

इसरो का ऐतिहासिक परीक्षण: महेंद्रगिरी में एलएमई 1100 लिक्विड मीथेन इंजन का सफल हॉट फायर टेस्ट
  • TECH NEWS

इसरो का ऐतिहासिक परीक्षण: महेंद्रगिरी में एलएमई 1100 लिक्विड मीथेन इंजन का सफल हॉट फायर टेस्ट

भारतीय रेलवे: अब स्टेशन और ट्रेन में फोन पर लाउडस्पीकर मे गाने बजाने पर लगेगा भारी जुर्माना
  • TOP NEWS

भारतीय रेलवे: अब स्टेशन और ट्रेन में फोन पर लाउडस्पीकर मे गाने बजाने पर लगेगा भारी जुर्माना

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.