Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • UTTARAKHAND
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

admin August 25, 2026

उज्जैन में हुआ सिंहस्थ मेला प्राधिकरण दायित्व ग्रहण समारोह
जगदीश अग्रवाल बने प्राधिकरण के अध्यक्ष

25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 अगस्त को उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के दायित्व ग्रहण समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 महापर्व का आयोजन भव्य, दिव्य, अद्भुत और अलौकिक होगा। सिंहस्थ के दृष्टिगत उज्जैन में किए जा रहे विकास कार्यों से महापर्व के पूर्व उज्जैन का सुंदर और सुव्यवस्थित होगा। सिंहस्थ के लिए संत, प्रशासन, संगठन सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में शासन-प्रशासन द्वारा सिंहस्थ महापर्व के लिए श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों की सुविधा और सेवा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सिंहस्थ का आयोजन सभी की सहभागिता से होगा। जिन किसानों के पास भूमि उपलब्ध है, वे अपनी भूमि पर स्कूल, अस्पताल और हॉस्टल जैसी सुविधाएं विकसित करें, इसमें सरकार सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन के साथ गौरव जुड़ा हुआ है और सनातन धर्म की पहचान संत-महात्माओं के कारण बनी है। उन्होंने सिंहस्थ की तैयारियों के लिए किए जा रहे विकास कार्यों में सभी वर्गों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न धर्मों के लोगों ने धर्मस्थलों के लिए अपनी जगह उपलब्ध कराकर सहयोग किया है। अनेक नागरिकों ने अपने मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जगह भी स्वेच्छा से उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उज्जैन के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जाएगा, जिससे ये धार्मिक स्थल और अधिक भव्य स्वरूप में नजर आएंगे।

करोड़ों की आस्था का केंद्र है सिंहस्थ
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संत बालयोगी उमेश नाथ महाराज ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ध्यान सिंहस्थ को भव्य स्वरूप देने पर केंद्रित है। स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रामेश्वरदास महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ-2028 के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। वर्ष 2028 का कुंभ भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आगामी सिंहस्थ महापर्व का आयोजन अद्भुत होगा।

विश्व का सबसे बड़ा मेला
सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व सनातन धर्म का विश्व का सबसे बड़ा मेला है। आयोजन की तैयारियों भी उसी के अनुरूप की जा रही है। फिरोजिया ने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल का आभा मंडल विश्व में प्रचारित हुआ है। सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ पर्व की ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। सिंहस्थ के आयोजन में हम सभी मेजबान की भूमिका में हैं। सिंहस्थ मेला कार्यालय परिसर में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में जगदीश अग्रवाल ने संत-महंतों की उपस्थिति में अध्यक्ष कक्ष में भगवान महाकाल की तस्वीर का पूजन-अर्चन किया।

Post navigation

Previous बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा : मुख्यमंत्री डॉ यादव
Next पीएम मोदी ने की 53वीं ‘प्रगति’ बैठक की अध्यक्षता: इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स में कॉमन यूटिलिटी कॉरिडोर और समयबद्धता पर दिया जोर

Related Stories

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • MADHYA PRADESH

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग
  • योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड: 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिले मान्यता प्रमाण-पत्र, CM धामी बोले— आधुनिक शिक्षा से जुड़ेगा हर वर्ग

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • MADHYA PRADESH

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन

उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग
  • UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग

योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा
  • UTTARAKHAND

योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.