Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • UTTARAKHAND
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

admin August 30, 2026

रात्रि में नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव
रात्रि में ही वीसी के द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ की बाढ़ की समीक्षा
सुबह-सुबह चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों से सीएम ने किया संवाद
अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

रीवा 30 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए गत रात्रि को नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने वीसी के माध्यम वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति को लेकर आपात बैठक की। और 30 अगस्त को सुबह होते ही चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सीएम डॉ यादव चित्रकूट विकास प्राधिकरण के आश्रय स्थल पहुंचे। उन्होंने यहां बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद किया और हर संभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री भी वितरित की।

दरअसल, चित्रकूट में अतिवृष्टि हुई है। इसकी वजह से सेमरावल और मंदाकिनी नदी में बाढ़ की स्थिति है। नदी का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। उनके सामान को भी काफी क्षति हुई है। हालांकि, इस परिस्थिति में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि चित्रकूट में अतिवृष्टि के कारण सेमरावल और मंदाकिनी नदी के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भर गया है और उनके सामान को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मुस्तैदी के कारण अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

लोगों तक पहुंचाई जा रही आवश्यक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है। बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे।

होगा सर्वे, मिलेगी आर्थिक मदद
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं बीती रात रीवा में रुका था। राहत की बात है कि घटना के समय दिन था और मौसम के पूर्वानुमान के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। हमारी सतर्कता और प्रशासन की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस बाढ़ ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्यों पर है, ताकि जलस्तर कम होने के बाद प्रभावित लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जा सके। आज मैंने बाढ़ प्रभावित नागरिकों से मुलाकात की और अधिकारियों को प्रभावितों तक सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों के पशुओं की हानि हुई है अथवा अन्य नुकसान हुआ है, उनका विधिवत सर्वे कराया जाएगा और नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Post navigation

Previous बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

Related Stories

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • MADHYA PRADESH

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग
  • योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड: 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिले मान्यता प्रमाण-पत्र, CM धामी बोले— आधुनिक शिक्षा से जुड़ेगा हर वर्ग

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • MADHYA PRADESH

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन

उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग
  • UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग

योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा
  • UTTARAKHAND

योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.