अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रशासन में सरकारी हस्तक्षेप के कारण श्रीलंका से 2027 में आयोजित होने वाले महिला चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन संस्करण के मेजबानी अधिकार वापस ले लिए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, श्रीलंका छह टीमों के इस पहले महिला चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला था, लेकिन इस फैसले से अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
मेजबानी छिनने का असर श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की प्रतियोगिता में भागीदारी पर भी पड़ सकता है। इस टूर्नामेंट में मेजबान देश के अलावा शीर्ष पांच टीमों को ही खेलने का मौका मिलना तय हुआ था, ऐसे में मेजबान न रहने पर टीम का चयन मुश्किल में पड़ सकता है। आईसीसी अपने आगामी बोर्ड बैठक में टूर्नामेंट के नए स्थल (वेन्यू) पर अंतिम फैसला ले सकती है।
