मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुष मैराथन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले एथलीट श्री सावन बरवाल को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सावन बरवाल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए बेहद गौरव का विषय है।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बेटियों ने स्वर्णिम कीर्तिमान रचते हुए अद्भुत खेल का प्रदर्शन किया है। उनके इस जज्बे ने माँ भारती और तिरंगे का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी बेटियों की यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत को गौरवान्वित करेगी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली भारतीय निशानेबाज सुश्री तिलोत्तमा सेन, सुश्री विदर्शा विनोद कोचलुमकल और सुश्री आशी चौकसे को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी में यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है और भारतीय खेलों के नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते कदमों को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों को लगातार मिल रही इन शानदार उपलब्धियों से पूरा देश गौरवान्वित है।
