अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट में भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ओमान के अल अमारात क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 309 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और यूएई के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में यूएई की टीम 50 ओवर में 239 रन ही बना सकी।
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 168 गेंदों में 160 रनों की बेहतरीन पारी खेली। धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अब गुरुवार को अफगानिस्तान से होगा।
