मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला से जुड़े विवाद में हिंदू पक्ष की नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार, 22 जनवरी को सुनवाई करेगा। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर मांग की है कि बसंत पंचमी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय को वहां नमाज अदा करने से रोका जाए और केवल हिंदू श्रद्धालुओं को मां सरस्वती की पूजा करने की अनुमति दी जाए। याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने मामले में शीघ्र सुनवाई की अपील की थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करने का आश्वासन दिया है।
