मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्प-गुच्छ और स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा।
