हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लाडवा में आयोजित दो दिवसीय ‘कृषि विकास मेले’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों के बीच पहुंचकर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार कर रहे प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसान आधुनिक तकनीकों और नए प्रयोगों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा दे रहे हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। उन्होंने किसानों की मेहनत, संकल्प और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की कृषि शक्ति देश की खाद्य सुरक्षा की मजबूत आधारशिला है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की थीम “जल संरक्षण: प्रति बूंद से अधिक फसल” रखी गई है, जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के बिना कृषि का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता, इसलिए किसानों को जल प्रबंधन और आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति और किसान भाइयों का आयोजन की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
