सीएम सैनी के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा हरियाणा : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने चंडीगढ़ पहुंचने पर ओम बिरला का भव्य स्वागत किया।

सीएम सैनी के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा हरियाणा : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने चंडीगढ़ पहुंचने पर ओम बिरला का भव्य स्वागत किया। ओम बिरला चंडीगढ़ में हरियाणा विधान सभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "... मुझे खुशी है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है।"

इस दौरान ओम बिरला ने नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रभावी विधायक बनने और लोगों की चिंताओं पर चर्चा करने के लिए विधायी मंच का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के बारे में मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण समेत मंत्री और विधायक मौजूद रहे।