2025 में भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ेगा

भारत 2025 में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, IMF रिपोर्ट में खुलासा।

2025 में भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ेगा

भारत 2025 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 4,187 बिलियन डॉलर को पार कर जाएगा, जो जापान के 4,186 बिलियन डॉलर GDP से अधिक होगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। यह आने वाले दो वर्षों तक 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर बनाए रख सकता है, जबकि जापान की वृद्धि दर 2025-26 में घटकर केवल 0.6 प्रतिशत रह सकती है।

जर्मनी की वृद्धि दर भी कमजोर रहने की आशंका जताई गई है — 2025 में शून्य और 2026 में 0.9 प्रतिशत। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका 2025 में 30,507 बिलियन डॉलर GDP के साथ शीर्ष पर रहेगा, जबकि चीन का GDP 19,231 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।