प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर हरदोई में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीतियों के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री असीम अरुण द्वारा किया गया।

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर हरदोई में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीतियों के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री असीम अरुण द्वारा किया गया। इसके उपरांत रसखान प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया गया। उन्होंने 10 दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल भेंट की।

ट्राई साईकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने द्वितीय सत्र में नव नियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चाभी सौंपी। उनके द्वारा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व डमी चेक दिए गए। प्रभारी मंत्री द्वारा करोड़ो रुपये की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।