सेहत का खजाना: गर्मियों में जामुन खाने के जबरदस्त फायदे
गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल बाजार में उपलब्ध होते हैं, जो शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है जामुन, जो दिखने में छोटा जरूर होता है

Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल बाजार में उपलब्ध होते हैं, जो शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है जामुन, जो दिखने में छोटा जरूर होता है, लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं। बैंगनी रंग और तीखे-मीठे स्वाद वाला यह फल पोषण से भरपूर होता है और सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं कि जामुन को सुपरफूड क्यों माना जाता है और इसके सेवन से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
जामुन का वैज्ञानिक नाम सिजीगियम क्यूमिनी है और यह भारत समेत दक्षिण एशिया में व्यापक रूप से पाया जाता है। खट्टे-मीठे स्वाद वाले इस फल को आमतौर पर नमक के साथ खाया जाता है। जामुन में ग्लूकोज और फ्रक्टोज प्रमुख स्रोत होते हैं और यह कम कैलोरी प्रदान करने वाला फल है। इसके बीज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी, मैग्नीशियम, कैरोटिन और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट (अक्टूबर 2022) के अनुसार, जामुन का उपयोग डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा जैसी मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज में किया जाता है। शोधों में पाया गया है कि यह इन समस्याओं के लक्षणों को बेहतर करने में मदद करता है। इसके अलावा, जामुन में एंटीऑक्सीडेंट, डायबिटीज विरोधी, कैंसर रोधी और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जिससे यह शरीर के लिए और भी फायदेमंद बन जाता है।
गर्मी में लू से बचाव: जामुन का सेवन शरीर को ठंडा रखता है और लू लगने से बचाता है।
डायबिटीज के लिए लाभकारी: आयुर्वेद में इसे ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाला फल माना गया है।
पाचन को दुरुस्त रखता है: यह हाजमा सुधारने और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं और सूजन को कम करते हैं।
इम्युनिटी बूस्टर: इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: जामुन त्वचा में निखार लाता है और बालों को मजबूत बनाता है।
लीवर को रखे स्वस्थ: जामुन के बीजों का पाउडर लीवर डिटॉक्स करने में सहायक होता है।
जामुन केवल स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। इसे अपने आहार में शामिल करके न सिर्फ आप कई बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि अपनी सेहत को भी दुरुस्त रख सकते हैं। हालांकि, इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
Admin Jun 16, 2025
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सिकल सेल विशेषज्ञ डॉ. ए.आर. डल्ला ने मुलाकात कर सिकल सेल...
Admin Jun 15, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों और शिक्षकों के व्यापक युक्तियुक्तकरण से राज्य में शिक्षक...
Admin Jun 17, 2025
राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर की आईएएस चयनित पूर्वा अग्रवाल से राजभवन में भेंट कर...
Admin Jun 15, 2025
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह ने 60,244 नव चयनित पुलिस...
Admin Feb 9, 2025
Salman Khan News: सुपरस्टार सलमान खान किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं. हाल...
Admin Jun 15, 2025
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत छत्तीसगढ़ में श्रमिक परिवारों...
Admin Jun 17, 2025
मेघालय ने अपने स्वास्थ्य बजट को 300 करोड़ से बढ़ाकर 1700 करोड़ कर दिया है, जो राज्य...
Admin Jun 8, 2025
बलरामपुर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 46 दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक...
Admin Jan 7, 2025
SRK-Gauri Fake Photos: शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है. अपनी...
Admin Jun 12, 2025
WTC फाइनल के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका 43/4 से आगे खेलेगी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी...