प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को जनपद मऊ का दौरा करते हुए तमसा नदी तट पर स्थित मऊ महादेव मंदिर परिसर में नव निर्मित भव्य कॉरिडोर और घाट का लोकार्पण किया।
इस नए विकास कार्य के तहत मंदिर परिसर में आकर्षक भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया गया है, जिसमें मुख्य आकर्षण 61 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा है। यह प्रतिमा और कॉरिडोर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल बन गया है।
इस अवसर पर डीडीयूपी संवाददाता प्रतीक राय ने मऊ में मौजूद मंत्री ए.के. शर्मा से विशेष बातचीत की। मंत्री ने कहा कि यह परियोजना श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर की भव्यता को और बढ़ाएगी।
मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मंत्री ए.के. शर्मा का स्वागत किया और नए कॉरिडोर के लोकार्पण को ऐतिहासिक घटना करार दिया।
