अलीगढ़ में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान बीएलओ की लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम कोल महिमा राजपूत ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कुल 45 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।
इनमें सात लेखपाल और संग्रह अमीन को निलंबित किया गया है, जबकि 14 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा 24 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
