अल्मोड़ा में जिला प्रशासन की ओर से समानता और समरसता दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम यूसीसी (यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड) लागू होने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यूसीसी के महत्व को उजागर किया। इसके अलावा, यूसीसी को लेकर विशेष कार्य करने वाले पंचायत राज और प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी राम जी शरण शर्मा ने बताया कि जिले में यूसीसी लागू होने के बाद अब तक 25 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया है। न्याय पंचायतों में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविरों के माध्यम से भी नागरिकों को यूसीसी की जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा ने कहा कि लोग यूसीसी में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और पंजीकरण अभियान में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
