केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल देर रात रायपुर पहुंचे। उनके आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
गौरतलब है कि आज से नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक (DGP-IG) का 60वां अखिल भारतीय सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में शामिल होने के लिए ही केंद्रीय गृह मंत्री बीती रात रायपुर पहुंचे।
यह सम्मेलन इस बार खास है, क्योंकि छत्तीसगढ़ पहली बार इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है। पुलिस प्रणाली में सुधार, आंतरिक सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और समन्वय पर आधारित कई महत्वपूर्ण सत्र इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आयोजित किए जाएंगे।
