अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन किया और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में साधु-संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अयोध्या नगरी में धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना और विशेष आयोजनों की श्रृंखला जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।
