अमेरिकी प्रतिष्ठित मैगज़ीन फोर्ब्स ने 30 अंडर 30 इंडिया 2026 की सूची जारी की है, जिसमें बरेली के फरमान हसन खान उर्फ फरमान मियां को स्थान मिला है। फरमान मियां आला हज़रत सोसाइटी के अध्यक्ष और आला हज़रत परिवार से जुड़े हुए हैं। उनका इस सूची में शामिल होना न केवल बरेली और उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात माना जा रहा है, क्योंकि वह पहले मुस्लिम युवा हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।
फरमान मियां समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराते हैं और जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सहायता दिलाने में भी मदद करते हैं। उनके इन सेवाकार्यों के लिए उन्हें पहले भी ‘भारत गौरव’ और ‘एम्बेसडर ऑफ पीस’ जैसे सम्मान मिल चुके हैं।
फोर्ब्स सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद आला हज़रत सोसाइटी और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
