बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय द्वारा बेगूसराय में जिला स्तरीय रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। इस मेले में जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया।
मेले में कुल 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जिनके माध्यम से लगभग 1200 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। आयोजन स्थल पर युवाओं में रोजगार पाने और करियर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होते हैं और युवाओं को अपने ही जिले में काम करने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि यह पहल युवाओं को सही मार्गदर्शन देने और उनके भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन कर रही है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
