भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में एफसी मद्रास अकादमी में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दोस्ताना मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे और शाम 5 बजे शुरू होंगे। मुख्य कोच जोआकिम अलेक्जेंडर्सन ने इन दो मैचों के लिए 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। ये मैच 2026 एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप की तैयारियों का हिस्सा होंगे।
पिछले महीने, भारतीय महिला टीम ने शिम्केंट में कजाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेले थे, जिनमें से एक में 3-2 से जीत हासिल की थी और दूसरा 1-1 से ड्रॉ रहा था। उज्बेकिस्तान के खिलाफ दूसरा मैच मंगलवार को इसी स्थान पर खेला जाएगा।
