बिहार-बंगाल सीमा पर किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रामपुर चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 1 किलो 400 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.60 करोड़ रुपये आंकी गई है।
किशनगंज के एसपी सागर कुमार ने बताया कि इस मामले में कोलकाता निवासी मिलिंद सामंत को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि बरामद सोना तस्करी के एक बड़े रैकेट का हिस्सा हो सकता है।
पुलिस आरोपी के फोन, कॉल रिकॉर्ड और यात्रा मार्ग की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही, इस मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
