महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में एनडीए की जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा नेता दिलीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जीत की खुशी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जश्न मनाया। कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को देशभर में लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह से सफाया हो गया है।
संजय सरावगी ने आगे कहा कि जिस प्रकार बिहार में एनडीए को जनता का भरपूर समर्थन मिला है, उसी प्रकार महाराष्ट्र में भी एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनेगी।
