बिहार के कृषि मंत्री ने मृदा स्वास्थ्य सुधार पर दिया जोर
पटना: बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने विश्व मृदा दिवस के अवसर पर पटना के बामेती सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के सचिव पंकज कुमार ने उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में, मंत्री यादव ने मृदा स्वास्थ्य बढ़ाने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्व मृदा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मिट्टी के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और फसलों की उत्पादकता में सुधार करना है।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने मृदा संरक्षण जल संचयन , उर्वरक के संतुलित उपयोग और सतत् खेती के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। किसानों को नई किस्मों, उन्नत बीज और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे वे अपनी खेती में सुधार कर सकें।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी और कई स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित थे।
