केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए बजट के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह प्रेस वार्ता भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं ने बजट को विकासोन्मुख और जनहितकारी बताया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने प्रदेश इकाई की ओर से मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आम जनता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बिंदुसर शुक्ला, जिंदू सैनी, उमेश जैन, एडवोकेट डीएस बागी, भारत भूषण वर्मा, अश्वनी ओहरी, आनंद अग्रवाल, एसएम सिद्धू, तुषे सूद और शिवम ओहरी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और विकास की गति को तेज करने में सहायक सिद्ध होगा।
