केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा जो पहले अगले वर्ष 3 मार्च को आयोजित होने वाली थी, अब 11 मार्च को कराई जाएगी।
वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथि भी बदल दी गई है। यह परीक्षा पहले 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में यह बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इस संशोधित कार्यक्रम की जानकारी समय पर छात्रों और उनके अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।
बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि छात्र आधिकारिक नोटिस और अपडेट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट और स्कूल प्रशासन से नियमित संपर्क बनाए रखें।
