Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान बढ़ने से ठंड में आई कमी
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड में कमी आई है। प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं की आने की वजह से यहां के मौसम में बदलाव हुआ है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड में कमी आई है। प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं की आने की वजह से यहां के मौसम में बदलाव हुआ है।
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड में कमी आई है। प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं की आने की वजह से यहां के मौसम में बदलाव हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। आज से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।
प्रदेशभर में नारायणपुर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।