उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि माघ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए तैयारियों को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
माघ मेला प्रयागराज की पवित्र संगम तट पर आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस बार की तैयारियां कुंभ मेला की तर्ज पर भव्य और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
