उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को और अधिक गति देने वाला है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का विजन और पाथेय प्रदेश के लिए निरंतर नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
