मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण लगाया है, जिससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था के कारण सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो पाया है।
सीएम योगी ने कहा कि जब सरकार किसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना पर निवेश करती है तो वह धन प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। ऐसे निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं और विकास की रफ्तार तेज होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश का पैसा प्रदेश के विकास में ही लगे, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
