भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि चक्रवात ‘डिटवाह’ अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों के समानांतर लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर की ओर बढ़ते हुए, चक्रवाती तूफान आज शाम तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु-पुडुचेरी तट रेखा से न्यूनतम 70 किमी और 30 किमी की दूरी के भीतर केंद्रित रहेगा।
मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव में तमिलनाडु में कल तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए, मौसम विभाग ने मछुआरों को कल तक श्रीलंका, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।
इस बीच, मौसम विभाग ने आज पंजाब में शीत लहर की स्थिति की भी भविष्यवाणी की है।
