भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद का 63वां निर्वाण दिवस पटना स्थित बांस घाट पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा संजय झा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण है। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और देश के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में उनकी सेवाएं हमेशा देशवासियों को प्रेरित करती रहेंगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
