कल, फातोर्दा, गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए AIFF Super Cup के रोमांचक पहले सेमीफाइनल में ईस्ट बंगाल ने पंजाब एफसी को 3-1 से हराया। ईस्ट बंगाल और पंजाब एफसी के बीच हुए इस मुकाबले में ईस्ट बंगाल की ओर से Mohamad Basim Rashid, Kevin Sibille और Saul Crespo ने एक-एक गोल किया, जबकि पंजाब के लिए एकमात्र गोल Daniel Ramirez ने पेनल्टी पर किया।
इस जीत के साथ, ईस्ट बंगाल के फाइनल में पहुँच गई है, जहाँ उनका मुकाबला FC Goa से होगा। यह इस सीजन में ईस्ट बंगाल का दूसरा फाइनल है, इससे पहले उन्हें IFA Shield में Mohun Bagan Super Giant से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
