पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा फरीदकोट क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गांव कमेआणा और कलेर में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत महत्वपूर्ण लिंक सड़कों का शिलान्यास किया।
गांव कमेआणा में कमेआणा से डग्गो रोमानां तक तथा फिडे कला पीएमजीएसवाई रोड का शिलान्यास किया गया। इस सड़क की लंबाई लगभग 8.36 किलोमीटर है और इस परियोजना पर करीब 732.93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा गांव कलेर में कलेर से कोट सुखिया तक लिंक रोड का शिलान्यास किया गया। इस सड़क की लंबाई लगभग 6.38 किलोमीटर है और इस पर करीब 685.95 लाख रुपये की लागत आएगी।
इस अवसर पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से ग्रामीण विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधाएं मिलेंगी।
