फतेहाबाद में शास्त्रीय संगीत सम्राट पंडित जसराज जी की जयंती पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नयाब सैनी ने भाग लिया और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पंडित जसराज की अद्वितीय संगीत साधना और अनुशासन की सराहना की।
नयाब सैनी ने कहा कि पंडित जसराज जी ने हरियाणा की माटी की महक को अपने संगीत के माध्यम से सात समुंदर पार तक पहुँचाया और भारतीय शास्त्रीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान दिलाई। उनकी स्वर-साधना, अनुशासन और सांस्कृतिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने पंडित जसराज की शास्त्रीय संगीत परंपरा को सशक्त बनाए रखने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
