विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार से अपनी निकासी का सिलसिला जारी रखते हुए इस महीने अब तक 22 हजार 530 करोड़ रुपये की निकासी कर ली है।
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में FPIs ने भारतीय ऋण बाजार (जनरल लिमिट) से भी 5 हजार 143 करोड़ रुपये निकाले हैं।
इक्विटी से यह निकासी पिछले साल दिसंबर में 22 हजार 611 करोड़ रुपये और नवंबर में 3 हजार 765 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी के बाद आई है।
हालांकि, अक्टूबर में FPIs ने तीन महीने की भारी बिकवाली के बाद 14 हजार 610 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
