भोपाल। शहर में संगीत प्रेमियों के लिए एक अनोखी पहल की जा रही है। पांच महिलाओं द्वारा शौकिया गायकों के लिए वी 5 एंटरटेनमेंट समूह बनाया गया है जिसे तहत 4 अप्रैल को कोलार रोड स्थित सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में द्वारा “गाता रहे मेरा दिल – सीजन 1” नाम से एक संगीत संध्या आयोजित की जा रही है।
इस कराओके कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि यह कोई सिंगिंग प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि संगीत का एक उत्सव है, जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के 40 शौकिया गायक स्टेज पर लाइव परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी लगभग 20 वर्ष के हैं, जबकि सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी 79 वर्ष से अधिक आयु के हैं।
इस पहल की एक और विशेषता यह है कि पूरा कार्यक्रम महिलाओं की एक टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य उन लोगों को मंच प्रदान करना है जिन्हें गाने का शौक है लेकिन उन्हें कभी स्टेज पर परफॉर्म करने का अवसर नहीं मिला।
आयोजकों के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य शहर में एक सकारात्मक और प्रोत्साहित करने वाला म्यूजिकल कम्युनिटी बनाना है, जहाँ लोग बिना किसी प्रतियोगिता और दबाव के सिर्फ संगीत का आनंद ले सकें और अपने शौक को मंच दे सकें।
कार्यक्रम का उदघाटन मंत्री कृष्णा गौर द्वारा किया जाएगा। स्थानीय पार्षद ज्योति मिश्रा सहित अनेक आमंत्रित अतिथि इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
रवीन्द्र सोनी
