गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में यातायात सुगमता को और बेहतर बनाने के लिए नया रेल ओवर ब्रिज और नया खजांची फ्लाईओवर लोकार्पित किया।
बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल और मानीराम स्टेशनों के बीच 152.19 करोड़ रुपए की लागत से 1092 मीटर लंबा रेल ऊपरगामी सेतु तैयार किया गया है। इसके साथ ही खजांची फ्लाईओवर, जिसकी लागत 96.50 करोड़ रुपए और लंबाई 605 मीटर है, का भी उद्घाटन किया गया।
इन दोनों सेतु के बन जाने से महानगर में जाम की समस्या कम होगी और पादरी बाजार से बरगदवा जाने वाले हजारों लोग यातायात में राहत महसूस करेंगे। रेलवे समपार फाटक पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और गोरखपुर के उत्तरी हिस्से की यातायात सुगमता में सुधार होगा।
इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज होते हुए महाराजगंज जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा आसान होगी। नए फ्लाईओवर से कौवाबाग से खजांची चौराहा होते हुए फर्टिलाइजर कारखाना और सोनौली रोड तक पहुँचना भी अब सहज और सुगम होगा।
