हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से फरीदाबाद तथा नोएडा–ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के फाइनल एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी गई है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आवागमन और अधिक सुगम होगा। कॉरिडोर के शुरू होने से गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा समय में कमी आएगी और लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
सरकार का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा शहरी यातायात दबाव में भी कमी आएगी।
