हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि जब केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था, तब मनरेगा मजदूरों ने उन्हें बताया कि उनसे काम तो कराया जाता है, लेकिन भुगतान समय पर नहीं किया जाता।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके बाद सोशल ऑडिट कराया गया, जिसमें मनरेगा योजना में कई खामियां सामने आईं। परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने योजना के नाम के साथ-साथ इसके नियमों में भी बदलाव किए।
उन्होंने कहा कि अब ‘वीबी-रामजी’ योजना के तहत 100 दिनों की बजाय 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया गया है और मजदूरी दर में भी वृद्धि की गई है, जिससे श्रमिकों को अधिक लाभ मिल सके।
