Haryana: नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव के बेटे का निधन, लीवर की बीमारी से था ग्रस्त

नारनौल में भाजपा के पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश यादव के इकलौते बेटे उमेश यादव का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।

Haryana: नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव के बेटे का निधन, लीवर की बीमारी से था ग्रस्त

नारनौल में भाजपा के पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश यादव के इकलौते बेटे उमेश यादव का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह काफी दिन से लीवर की परेशानी से जूझ रहा था। लेकिन शुक्रवार को 45 वर्षीय उमेश जिंदगी की जंग हार गया।

अब दोपहर बाद पैतृक गांव बजाड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि उमेश यादव 6 माह से लीवर की बीमारी से परेशान था। बता दें कि ओमप्रकाश यादव दो योजनाओं से लगातार नारनौल के विधायक है। वहीं इस योजना में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समय मंत्री भी रह चुके हैं। विधायक के बेटे के निधन पर अनेक सामाजिक संगठनों व राजनेताओं ने शोक प्रकट किया है।