गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पंजीम में आयोजित 56वें IFFI में दिग्गज सिनेमैटोग्राफर के वैकुंठ के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आज पंजीम में आयोजित 56वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के अवसर पर भारतीय सिनेमा के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर और फिल्मकार के वैकुंठ की स्मृति में स्मारक डाक टिकट जारी किया।
इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि के वैकुंठ ने उस दौर में भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी, जब गोवा का फिल्मों से कोई सीधा जुड़ाव भी नहीं था। उन्होंने कहा कि वैकुंठ वह व्यक्ति थे जिनके कैमरे ने भारतीय क्लासिक सिनेमा की दृश्य भाषा को आकार दिया। उनकी अनोखी शैली भव्य दृश्यों के साथ-साथ कोमल मानवीय भावनाओं को भी शानदार ढंग से प्रस्तुत करती थी।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1977 में बनाई गई वैकुंठ की डॉक्यूमेंट्री ‘Goa Marches On’ का भी प्रदर्शन किया गया।
पाँच दशकों से अधिक लंबे करिअर में के वैकुंठ ने 35 से अधिक फीचर फिल्मों, कई विज्ञापनों और डक्यूमेंट्रीज़ पर काम किया। उन्होंने मेरे अपने, बंधन, मौसम, राज़ और परिचय जैसी कई सफल फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की।
के वैकुंठ का निधन 9 फरवरी 2003 को हुआ था।
